Breaking News

सिवेज पंपिंग स्टेशन बनने से मोहल्ले वासी आए दिन परेशान

ऋषिकेश (दीपक राणा) ।  नमामि गंगे का ड्रीम प्रोजेक्ट (सिवेज पंपिंग स्टेशन )बनने से मोहल्ले वासी आए दिन परेशान। ऋषिकेश मायाकुंड स्थित गंगा के मात्र 200 मीटर की दूरी पर बन रहे नमामि गंगे का सीवेज पंपिंग स्टेशन फरवरी 2019 से शुरू हुआ जो कि विभागीय लापरवाही के कारण आज तक नहीं बन पाया जिसकी अनुमानित लागत करोड़ों में है। इसके बनने से मायाकुंड वासी को रोज-रोज अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कभी बिजली की तार कभी केबल की तो कभी इंटरनेट की तार तो कभी सड़क को खोदकर मिट्टी का ढेर सड़क किनारे छोड़ रखा हैं आजकल बरसात के कारण किसी भी व्यक्ति का दुपहिया वाहन फिसलने का खतरा बना रहता है । इससे पहले वहां पर दुपहिया वाहन फिसलने से दो व्यक्ति चोटिल हो चुके हैं वही सड़क के किनारे बड़े-बड़े पाइपों से मार्ग अवरुद्ध किया हुआ है हद तो तब हो गई जब खुदाई के दौरान जेसीबी द्वारा सप्लाई पाइपलाइन तोड़ दी गई जिस कारण मोहल्ले वासियों के घरों में पानी आना बंद हो गया है पिछले 24 घंटे से लोग पानी के बिना परेशान हैं। कर्मचारियों द्वारा सिर्फ श्याम को एक टैंकर पानी की व्यवस्था की गई और एक टैंकर सुबह पानी की व्यवस्था की गई है । पानी के लिए लोगों को काफी पैदल चलना पड़ रहा है हालांकि इस सिलसिले मे प्रोजेक्ट मैनेजर मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जैसा मुझे डिपार्टमेंट आदेश देगा मैं वैसा ही करूंगा जनता से मुझे कोई लेना देना नहीं है।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …

Leave a Reply