Breaking News

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा के लिये समर्पित रहा: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून (सू0वि0) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Deendayal Upadhyaya) की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री (Chief Minister) आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद (Chief Minister) का मंत्र और समाज सेवा जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। उनका सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा के लिये समर्पित रहा है। वे वास्तव में वैचारिक निष्ठा एवं व्यावहारिक कर्मशीलता के अप्रतिम उदाहरण थे। पं.दीनदयाल एक महान चिंतक, विचारक और दार्शनिक होने के साथ ही एक योग्य राजनेता और कुशल पथ प्रदर्शक भी थे।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …

Leave a Reply