Breaking News
god god

हे राम! हे श्याम! हे निर्भया मेरी जान!

god god

मध्य प्रदेश मंदसौर की निर्भया-नन्ही
तेरी त्रासदी पर हम शर्मिंदा हैं
लानत लानत लानत हम पर
फिर भी हम बेशर्म-बेहया जिंदा हैं।
तुर्रम खान एक से बढ़कर एक
दुर्गति की मारी बेटी देख
घूम रहे देश के नेता अनेक
कह रहा कोई राम का लाल
बोले कोई रहीम की ढाल
कोई चर्च का नमक हलाल
पर देख निर्भया अभागी बेटी
पिशाच नोच गए तेरी बोटी-बोटी
कानून घूम रहा मूँछ लगाए
लम्बा-चौड़ा सीना फुलाए
ताली पीटे हाए-हाए
दो कौड़ी का काम न आए
राम-कृष्ण का नाम डुबाए।
वीर कह रहा छाती पीट
देश हो गया पत्थर दिल-ढीट
पथभ्रष्ट देश राम मन्दिर बनाओ
बहानों को दरिया में डुबाओ
राम राज्य की नींव जमाओ
नारी गरिमा पर मिलकर फिर ओ दिशाहीनो
देशव्यापी अभियान चलाओ।

                     Virendra Dev Gaur

                     Chief Editor (NWN)

Check Also

जनता के सुझावों से तैयार होगी देहरादून की महायोजना-2041ः बंशीधर तिवारी

देहरादून (नेशनल वार्ता)। राजधानी देहरादून को वर्ष 2041 तक एक आधुनिक, सुव्यवस्थित, पर्यावरण-अनुकूल और बेहतर …

Leave a Reply