Breaking News

सीएम हेमंत सोरेन के पिता हुए कोरोना संक्रमित, अभी होम आइसोलेशन में हो रहा इलाज

रांची (नेशनल वार्ता ब्यूरो)। झारखंड के CM कल्पना सोरेन के बाद अब उनके पिता और JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन भी संक्रमित हो गए हैं। हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता ने इसकी पुष्टी की है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा है- “हम सभी के अभिभावक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय शिबू सोरेन जी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

वे फिलहाल आइसोलेटेड हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’ फिलहाल CM हाउस में तैनात डॉ राजन की निगरानी में शिबू सोरेन का इलाज चल रहा है।
शिबू सोरेन दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए हैं। इससे पहले पहली लहर में भी वे संक्रमित हुए थे। उस दौरान उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। आनन-फानन में ट्रेन एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें बोकारो स्टेशन से दिल्ली ले जाया गया था। मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चला था।

Check Also

Jharkhand: HC ने ED से पूछा कि क्या वे झूठे मामले में साजिश रचने का आरोप लगाने वाली रिपोर्ट राज्य सरकार से साझा कर सकते हैं?

झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर विरोध प्रकट हुआ है। ईडी ने कई …

Leave a Reply