Breaking News
cm in delhi

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

cm in delhi

देहरादून/नई दिल्ली (सू0वि0)मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्री से आर.ए.एफ. रेंज 3 के कार्यालय को प्रदेश में यथावत बनाये रखने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्री को अवगत कराया कि सैनिक/अर्द्वसैनिक बाहुल्य प्रदेश की जन आकांक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए राज्य में आर.ए.एफ.रेंज 3 का कार्यालय कुंजा गेस्ट हाऊस, बालावाला देहरादून में वर्ष 2017 में गृह मंत्रालय भारत सरकार की अनुमति से स्थापित किया गया था। सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त प्रतिनिधि मण्डल द्वारा यह अवगत कराया गया है कि इस कार्यालय को प्रदेश से बाहर ले जाने का प्रस्ताव विचाराधीन है। जबकि इस कार्यालय के लिये राज्य सरकार द्वारा देहरादून के शीशमबाड़ा में पर्याप्त भूमि उपलब्ध करा दी गई है एवं अन्य आवश्यक सुविधायें देने हेतु भी राज्य सरकार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखंड राज्य सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण राज्य है, यहां पर कई धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन समय-समय पर होते रहते है, जिसमें कांवड़ मेला यात्रा, कुंभ मेला व चार धाम यात्रा प्रमुख है। इन आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में आर.ए.एफ. की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसी स्थिति में उक्त कार्यालय को प्रदेश से बाहर ले जाना उचित प्रतीत नहीं होता है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने केन्द्रीय गृहमंत्री से अनुरोध किया कि आर.ए.एफ. रेंज 3 के कार्यालय को उत्तराखण्ड में यथावत बनाये रखा जाय। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने बुधवार को ही नई दिल्ली में केन्द्रीय कानून एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद से भी भेंट की।

Check Also

National Seminarworkshop UCO 2

National Seminar on Science-Based Startups and Entrepreneurship to be Held in Ranikhet on March 24–25 …

Leave a Reply