Breaking News

उत्तराखण्ड के द्वारे भाजपा के सितारे

-नेशनल वार्ता ब्यूरो-

उत्तराखण्ड के मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ चार धामों वाले राज्य के भ्रमण पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी रूद्रपुर में भाजपा के लिए मतदान की बात कर रहे हैं। डबल इंजन के फायदे गिना रहे हैं। उत्तराखण्ड के सुनहरे भविष्य को लेकर मतदाताओं को आगाह कर रहे हैं। भाजपा के उम्मीदवारों को मतदान करने की अपील कर रहे हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी कुमाऊँ क्षेत्र के चुनावी दौरे पर हैं। वे कपकोट से निकलकर सल्ट की ओर रवाना हो चुके हैं। सल्ट के बाद वे रामनगर जाएंगे और एक रैली को संबोधित कर भाजपा को जिताने का निवेदन करेंगे। योगी आदित्य नाथ टिहरी से कोटद्वार की रवाना हो चुके हैं। कोटद्वार में वे मतदाताओं को भाजपा पर भरोसा करने की राय देने वाले हैं। भाजपा के ये सितारे भाजपा को जिताने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। गृहमंत्री अतित शाह मसूरी के पास धनोल्टी से सहसपुर और वहाँ से देहरादून आकर रायपुर विधानसभा के उम्मीदवार उमेश शर्मा काऊ के जिताने की अपील करेंगे। यहाँ से अमित शाह हरिद्वार जाकर 4.00 बजे के आसपास हरि की पैड़ी पर गंगा पूजन कर माँ गंगा से उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश में सरकार वापसी की प्रार्थना करेंगे।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …

Leave a Reply