Breaking News
????????????????????????????????????

​​​​​​​राज्यपाल से जगत गुरू श्री श्री शंकर भारती महास्वामी ने की भेंट

रायपुर (जनसम्पर्क विभाग)। राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में श्री योगा नंदेश्वर उपपीठ मैसूर के पीठाधीश्वर जगत गुरू श्री श्री शंकर भारती महास्वामी ने मुलाकात की। राज्यपाल सुश्री उइके ने जगत गुरू श्री श्री शंकर भारती महाराज से धार्मिक, सामाजिक व समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की।  शंकर भारती महाराज ने राज्यपाल सुश्री उइके सहित राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपना आशीष प्रदान किया। साथ ही निवास कार्यालय स्थित उपासना कक्ष में पूजा कर देश एवं प्रदेशवासियों के लिए मंगल कामना की।
इस अवसर पर वेदान्त भारती के निदेशक डॉ. श्रीधर हेगड़े,  दिनेश हेगड़े,  एस. हनुमंता राव एवं  वेंकट रमण भट्ट उपस्थित थे।

Check Also

आम जनता से किए हर वायदे पूरे करेंगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

-मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज बलौदाबाजार राज के छठवें वार्षिक अधिवेशन में हुए शामिल …

Leave a Reply