Breaking News

गढ़वाल में ठंड लौटी

दूनघाटी में ठंडक की दस्तक

-नेशनल वार्ता ब्यूरो-

गढ़वाल फिर ठंड का सामना कर रहा है। यह ठंड एक दो दिन जारी रही तो मसूरी जैसी चोटियों पर एक बार फिर हिमपात हो सकता है। कुछ दिन गर्माहट का दौर चला। यकायक अब ठंडक बढ़ गई है। ऐसी स्थिति में अगर ओले गिरते है तो फसल को नुकसान हो सकता है। फिलहाल, दूनघाटी में ठंड की बयार चल रही है। मतदान हो जाने के बाद वातावरण में जो ठंडक आई वह मौसम की ठंडक से और अधिक ठंडी पड़ गई है। हालाँकि गढ़वाल और दूनघाटी का जनजीवन सामान्य रूप से चल रहा है लेकिन ठंड बढ़ने से लोगों ने फिर से गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। दूनघाटी के लोग मसूरी की ओर इस उम्मीद में नजरें टिकाए हैं कि वहाँ हिमपात हो और हिमपात का आनंद उठाने का मौका मिले। उत्तराखण्ड से लगे हिमाचल प्रदेश में भी ठंड अचानक बढ़ने से मौसम पर असर पड़ रहा है। कश्मीर घाटी में भी हिमपात का सिलसिला जारी है। वहाँ तो पर्यटक हिमपात का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। -सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला (वीरेन्द्र देव), पत्रकार,देहरादून।

Check Also

From Curiosity to Cosmos: International Lecture Series ‘Voyage through the Cosmos’ Concludes, Bringing Global Science to Rural Classrooms

Ranikhet, Almora (Uttarakhand) -In a remarkable confluence of curiosity, knowledge, and global collaboration, the week-long …

Leave a Reply