Breaking News
azad ali

अवैध हुक्का बार को बंद करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

azad ali

देहरादून (संवाददाता)। देहरादून शहर में नियम विरुद्ध संचालित हो रहे हुक्का बार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने इस संबंध में एसएसपी निवेदिता कुकरेती कुमार को एक ज्ञापन भी सौंपां  कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश सचिव कंाग्रेस कमेटी आजाद अली के नेतृत्व में एसएसपी कार्यालय में एकत्रित हुए और वहां पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आजाद अली का कहना था कि यदि हुक्का बार की आड़ में स्मैक जैसे अनेकों प्रकार के नशे पर प्रतिबंध नहीं लगा व नाबालिगों को हुक्का बार में नशा पीलाए जाने पर प्रतिबंध नहीं लगा तो इसके खिलाफ आंदोलन किए जाएगा। उन्होंने इस संबंध में एसएसपी निवेदिता को एक ज्ञापन भी सौंपा। उनका कहना था कि देहरादून शहर में हुक्का बार की आड़ में बड़े पैमाने पर स्मैक जैसे कई प्रकार के नशे युवाओ को परोसे जा रहे हैं। हुक्का बार संचालन वाले लाइसेंस की आड़ में नाबालिक युवक व युवतियों को नशे की ओर धकेल रहे हैं जिससे युवा नशे की लत लग जाने के कारण अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। नशे की लत लग जाने के कारण युवा अपराध की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। कई रेस्टोरेंट स्वामी नाइट पार्टी की आड़ में युवाओं को अनेकों प्रकार के नशे की लत लगा रहे हैं जो कि आने वाले समय में युवाओ व समाज के लिये घातक है। जो हुक्का बार अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं उन पर कार्यवाही कर उनको बन्द कराया जाये। जो हुक्का बार स्वामी लाइसेंस की आड़ में नाबालिग युवाओं को नये-नये नशे की लत लगा रहे हैं उनके लाइसेंस रद्द किये जायें। एसएसपी को ज्ञापन सौंपने वालों में महासचिव कैंट विधानसभा क्षेत्र हरिन्दर बेदी, जिला सचिव यूथ काँग्रेस जतिन भट्ट, जिला सचिव यूथ काँग्रेस शिवम, राहुल नौडियाल, शुभाम राणा, विकेस कपूर, सारंस शर्मा, त्रिलोक सिंह, राहुल कुमार, सत्यम सिंह, गुरमीत सिंह, करन ठाकुर, राकेश शर्मा, मुकुल, यशन, राहुल, रवि कुमार, दीपु सक्सेना, गौरव कुमार, रोनाक आदि शामिल रहे।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply