Breaking News

मणिपुर, गोवा, यूपी की तरह उत्तराखण्ड में भी रिपीट होगा सीएम

आज होगी धामी के नाम की घोषणा
क्या पुष्कर सिंह धामी पर बनेगी बात
नेशनल वार्ता ब्यूरो
उत्तराखण्ड को अपने नए मुख्यमंत्री का इंतजार है। आज शाम तक इस आशय की घोषणा हो जाएगी। भाजपा के केन्द्रीय पदाधिकारी भी दून में ठहरे हुए हैं और आज अपना फैसला सुनाने वाले हैं। उत्तराखण्ड के लोगों की तो यही धारणा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही होंगे। वैसे तो भाजपा के तौर-तरीके गुप्त रहते हैं और किसी को कानोेंकान खबर नहीं लगती। मुख्यमंत्री की दौड़ में तो कई-कई नेता हैं और अभी भी अटकलों का दौर थमा नहीं है। लेकिन, ऐसा लग रहा है कि अपनी सीट हार बैठे धामी ही मुख्यमंत्री बनेंगे। इस देरी की वजह भी धामी ही हैं। क्योंकि अपनी सीट गँवा बैठने वाले का वजन कम तो हो ही जाता है। महत्वाकाँक्षी नेता मुख्यमंत्री बनने की चाहत में जोड़ तोड़़ करने लगते हैं। किन्तु यह तर्क भी दमदार नहीं है। उत्तर प्रदेश में तो ऐसी कोई बात नहीं तो वहाँ क्यों देरी हो रही है। वहाँ के मुख्यमंत्री तो अपनी सीट नहीं हारे। बहरहाल, मुख्यमंत्री की घोषणा में जितनी देरी होगी उतनी ही चर्चाएं अधिक होंगी। मुख्यमंत्री धामी फिर से मुख्यमंत्री बन कर अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल कर प्रधानमंत्री मोदी की तमाम योजनाओं का भरपूर फायदा उठाकर उत्तराखण्ड को चमका सकते हैं। बस उन्हें तो उत्तराखण्ड में अपनी ओर से रोजगार के नए-नए अवसर तैयार करने हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह केन्द्र को प्रस्ताव भेजना है कि 2024 तक मुफ्त राशन आवंटन जारी रहे। गोवा,मणिपुर और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भाजपा ने मुख्यमत्री को रिपीट किया है। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि उत्तराखण्ड में भी मुख्यमंत्री को रिपीट किया जाएगा। -सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला (वीरेन्द्र देव), पत्रकार, देहरादून।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …

Leave a Reply