Breaking News
Debris

मलबा आने से जौलजीबी-मदकोट-मुनस्यारी मार्ग बंद

Debris

पिथौरागढ़ (संवाददाता)। सीमांत जिले में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। बारिश के बाद पहाड़ी से गिरते मलबे के कारण सड़क मार्ग बंद हो गए हैं, जिस कारण लोगों को पैदल ही यात्रा करनी पड़ रही है। मुनस्यारी में रविवार रात हुई बारिश से जौलजीबी-मदकोट-मुनस्यारी सड़क मार्ग रातीगाड़ के पास मलबा आने से 20 घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। लोनिवि ने तीन जेसीबी लगाकर मार्ग खुलवाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबे के कारण सड़क मार्ग खोलने में दिक्कत हो रही है। कई यात्री वाहन मार्ग में फंसे हुए हैं। वहीं लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। थल-मुनस्यारी सड़क मार्ग 15 घंटे से अधिक समय से कालामुनि के पास बाद बंद रहा। सोमवार को थल, मुवानी, पिथौरागढ़, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, दिल्ली और देहरादून जाने वाले वाहन फंसे रहे। यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मार्ग को बामुश्किल खुलवाया गया। तेजम शामा, तवाघाट सोबला, तवाघाट पांगला घटियाबगड़, सोबला दर तिदांग, कनज्योति नारायण आश्रम सड़क मार्ग के साथ ही 11 आंतरिक मार्ग बंद हैं।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply