Breaking News
cpu

सड़क सुरक्षा यूनिट सीपीयू कांस्टेबल ने निभायी ड्यूटी

cpu

अर्जुन सिंह भण्डारी
देहरादून-: उत्तराखंड पुलिस की यातायात सुरक्षा यूनिट सीपीयू के एक कांस्टेबल अनुराग कौशल ने ड्यूटी के दौरान जनता द्वारा यातायात नियमों के पालन के अवलोकन सहित मौके पर मिले एक महिला के पाउच को सही सलामत उसके मालिक तक पहुँचाकर सीपीयू का फ़र्ज़ पूरा करते हुए एक बार फिर उत्तराखंड पुलिस की मित्र पुलिस की छवि को जीवांत किया है। वाक्या आज सुबह साढ़े दस बजे के करीब का है। सीपीयू कांस्टेबल अनुराग कौशल की आज दिलाराम चौक पर ड्यूटी थी, यातायात पर नियंत्रण रखते हुए उनकी नज़र सड़क पर पड़े एक पाउच पर गयी जिसको पास जाने पर उनको उसमें एक मोबाइल फ़ोन मिला। उस मोबाइल पर एक लड़की द्वारा आई कॉल के जरिये उसने बताया की यह मोबाइल आरती नामक युवती का है जिसके बाद थोड़ी देर में आरती शाह पुत्री खजान सिंह निवासी कैम्पटी फॉल, मसूरी ने दिलाराम आकर कांस्टेबल अनुराग कौशल से मोबाइल लेकर उनका धन्यवाद किया। सीपीयू यूँ तो राजधानी देहरादून में उत्तराखंड़ पुलिस की यातायात नियमों को धता बताने वाले तत्वों को यातायात सुरक्षा बताने व उनपर नियंत्रण रखने के लिए गठित की गयी थी पर इन सबके दौरान कई ऐसे वाक्या हुए है जिनमे सीपीयू द्वारा अलग अलग मौके पर लोगों की जान बचायी गयी है व खुद आगे बढ़कर उनकी मदद की गयी है जिससे उत्तराखंड पुलिस की मित्र पुलिस की छवि आम जन के सम्मुख बरक़रार रही है। अनुराग कौशल भी उन्ही कई सीपीयू ऑफिसर्स में से एक है जिन्होंने मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभायी है। इससे पहले भी अनुराग कौशल द्वारा एमकेपी कॉलेज चौक पर स्कूली बच्चों से भरे एक वाहन के शराब पीये हुए चालक को गिरफ्तार कर बच्चों के साथ होने वाली अनहोनी रोकी थी व चकराता रोड में एक बाइक के साथ हुई टक्कर में एक महिला को अस्पताल पहुँचाया था।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply