Breaking News
dm of rudraprayag

जिलाधिकारी घिल्डियाल ने क्षतिग्रस्त सड़क का किया निरीक्षण

dm of rudraprayag

रुद्रप्रयाग (अनसूया प्रसाद मलासी)। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने विकासखण्ड ऊखीमठ के कालीमठ क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कालीमठ पुल से आगे क्षतिग्रस्त स्थान पर चार मजदूर एवं दो होमगार्ड के जवान तैनात करने के निर्देश उप जिलाधिकारी ऊखीमठ को दिये। कहा कि तैनात मजदूर ग्रामीणों के सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और दो होमगार्ड जवान जनता की सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता लोनिवि ऊखीमठ ने बताया कि यदि मौसम ने साथ दिया तो मार्ग दो दिन के अन्दर खोल दिया जायेगा। वहीं दूसरी ओर पीएमजीएसवाई ऊखीमठ द्वारा निर्माणाधीन जग्गी बगवान मोटरमार्ग कटिंग का मलबा दूसरी सड़क पर आने से सड़क मार्ग बाधित हो रहा है। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी ऊखीमठ को पीएमजीएसवाई के डपिंग जोन की जांच कर सम्बन्धित ठेकेदार के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने ग्राम कोटमा में जाकर जनता से सरकारी राशन के बारे में जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने बताया कि माह सितम्बर तक का राशन प्राप्त हो चुका है। जिलाधिकारी ने खाद्य निरीक्षक को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्र में गैस वितरण तथा माह अक्टूबर तक का राशन ग्रामीणों को वितरित किया जाय, जिससे ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ऊखीमठ गोपाल सिंह चैहान, अधिशासी अभियंता लोनिवि मनोज दास, वैयक्तिक सहायक जयवीर चैहान, खाद्य पूर्ति निरीक्षक अर्जित भट्ट उपस्थित थे। 

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply