Breaking News
धामी

पूरे मूड में हैं धामी

-वीरेन्द्र देव गौड़, पत्रकार, देहरादून

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज कल फुल मूड में दिखाई दे रहे हैं। उनके मुख्यमंत्री का दिमाग टॉप गेयर पर चल रहा है। तभी तो वे काँवड़ियों के लिए बहुत अच्छी सलाह परोस रहे हैं। उनका कहना है कि शिव भक्त काँवड़िए उत्तराखण्ड आएं उनका स्वागत है। वे सब के सब कम से कम एक पौधा अवश्य रोपित करें। अच्छा नजरिया है मुख्यमंत्री का। मुख्यमंत्री वही जो हर बात में अवसर तलाश ले। इसी को तो मौलिकता कहते हैं। मुख्यमंत्री ने जोश और होश में यह भी कहा है कि स्टार्ट अप युवा अपने-अपने क्षेत्र में नाम कमा रहे हैं। ऐसे युवाओं का आज तो जनपद और राज्य स्तर पर नाम है लेकिन आने वाले समय में ये जुझारू युवा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाएंगे। उन्होंने घोषणा की है कि स्टार्ट अप को एक साल तक दिया जाने वाला मासिक भत्ता दस हजार से बढ़ाकर पन्द्रह हजार रूपये किया जा रहा है। स्टार्ट अप की पहल करने वाले एस.सी., एस.टी, दिव्यांग और महिलाओं को दिया जाने वाला मासिक भत्ता पन्द्रह हजार से बढ़़ाकर बीस हजार किया जा रहा है। इस तरह स्टार्ट अप प्रोत्साहन राशि में अच्छी खासी बढ़ोत्तरी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की योजनाओं को सराहते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश में उद्यमशीलता को बढ़ावा दे रहे हैं। उद्यमशीलता से देश की इकोनोमी का उत्थान होगा। स्टार्ट अप इण्डिया, स्किल इण्डिया, मेक इन इण्डिया और वोकल फोर लोकल के साथ-साथ एक जनपद एक उत्पाद ऐसी योजनाएं हैं जिससे हर राज्य का कायाकल्प होना तय है। ये सभी सकारात्मक प्रयास देश की इकोनोमी को मजबूत आधार देंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने इस ताजा कार्यकाल में ताजगी से भरे दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री को अपने स्तर से भी नई-नई योजनाएं बनाकर स्वरोजगार के अवसर तलाशने चाहियें । जितना अधिक रोजगार बढ़ेगा उतना ही राज्य की इकोनोमी मजबूत होगी। मुख्यमंत्री को राज्य में इन्वेस्टमेंट पर भी भरपूर ध्यान देना चाहिए। अभी तक इस मोर्चे पर जो कुछ हुआ है उसका सही प्रबंधन किया जाना चाहिए। इसके अलावा राज्य में आपदा प्रबंनधन को चुस्त-दुरूस्त बनाने की दिशा में भी काम होना चाहिए। इस मामले में पूरे साल प्रयास होते रहने चाहियें। आपदा प्रबंधन का किसी खास मौसम से लेना देना नहीं है। वैसे भी आपदा प्रबंधन दो तरह के होते हैं। पहला कुदरती आपदा और दूसरा मानवीय भूलों से आने वाली आपदाएं। मुख्यमंत्री को इस बार अपनी पूरी ऊर्जा का परिचय दे देना चाहिए।

 

 

read also……..

Check Also

National Science Day Celebrated at Government P.G. College, Ranikhet

Ranikhet, February 27, 2026: Government P.G. College, Ranikhet celebrated National Science Day with great enthusiasm …