Breaking News
Navdurga

नारी प्रतिष्ठा का इकलौता महापर्व नवरात्रि

Navdurga

सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला द्वारा रचित- 
Virendra Dev Gaur Chief Editor (NWN)

धर्म अर्थ काम मोक्ष की
भगवती शेरावाली
चारों पुरुषार्थों की दात्री
माँ कात्यायनी भगवती निराली,
भयंकर रूप रखने वाली
सदा शुभ फल देने वाली
तामसी और राक्षसी अवगुण हरने वाली
माँ कालरात्रि रक्षा वाली,
शक्ति और क्षमता की महादेवी
माँ कूष्मांडा अष्ट भुजा धारी
सूरज का तेज-प्रताप रखने वाली,
माँ भगवती पाप हरने वाली
शिव-शक्ति स्वरूपा
मोक्ष दायिनी माँ स्कंदमाता कमल-धारी
इच्छा ज्ञान और क्रिया की
माँ भगवती सूत्रधारी,
कष्टों को सब हरने वाली
विनय-शील उपजाने वाली
शक्ति स्वरूपा माँ चंन्द्रघंटा शेरावाली,
ब्रह्मचारिणी माता अनुपमा
संयम की प्रेरक शक्ति अनूठी
पर्वतराज हिमालय सुता
माँ शैलपुत्री गौरव-गरिमा वाली,
त्रिशूल धारी
गृहस्थ महिलाओं को प्रेरणा देने वाली
माँ महागौरी नन्दी की सवारी वाली,
कमल पर सुशोभित
माँ सिद्धिदात्री सिद्धि देने वाली
बल और धन की दात्री
माँ महाशक्तिशाली,
ब्रह्मांड की नौ महादेवियो
जल थल नभ की रचनाकार शक्तियो
पावन नवरात्र काल आपकी महिमा की
अनन्त विस्तार शक्ति दिखाने वाली
धरती पर भक्ति का सागर उमड़ाने वाली
जय जय माँ नौ रूपों वाली
जय जय दुर्गा माता हर हर माँ दुर्गा-काली
शांति दायिनी शुभफल दायिनी मोक्ष दायिनी
सृष्टि नियंता नमामि नमामि माँ शेरावाली।
                                          -इति

Check Also

जनता के सुझावों से तैयार होगी देहरादून की महायोजना-2041ः बंशीधर तिवारी

देहरादून (नेशनल वार्ता)। राजधानी देहरादून को वर्ष 2041 तक एक आधुनिक, सुव्यवस्थित, पर्यावरण-अनुकूल और बेहतर …

Leave a Reply