Breaking News
images

दीपावली पर जलाया एक दीप शहीदों के नाम

images

विकासनगर (संवाददाता)। क्षेत्र के साहित्यकारों व जनप्रतिनिधियों ने दीपावली की पूर्व संध्या पर एक दीप शहीदों के नाम जलाया। शहीद स्मारक पर एकत्र लोगों ने दीपों के पर्व दीपावली के दिन शहीदों को नमन करते हुए क्षेत्रवासियों से पर्यावरण मुक्त दीपावली मनाने की अपील की। मंगलवार शाम शहीद स्मारक पर एकत्र स्थानीय साहित्यकारों व गणमान्य लोगों ने दीप जलाकर शहीदों को नमन किया। साहित्यकार हेमचंद सकलानी ने मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दीपावली प्राचीन काल से हमारा पावन पर्व रहा है। लेकिन, यह दीपों से जग को रोशन करने वाला पर्व है, नाकि पटाखे जलाकर प्रदुषण फैलाने वाला। उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ पूरे देशवासियों से प्रदुषण मुक्त दीपावली मनाने की अपील की है। इस मौके पर गढ़वाल सभा के अध्यक्ष ओपी राणा, सुमन मोहन ममगाई, पूरन प्रसाद भट्ट, रोशन नेगी, राजेश नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Check Also

दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा कुंभ मेला : धामी

– मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा- – श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगमता और …

Leave a Reply