Breaking News

उत्तराखंड: आज राजनाथ सिंह 75 परियोजनाओं का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

देहरादून/उत्तराखंड । रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह 9:45 बजे वर्चुअल माध्यम से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से निर्मित 75 परियोजनाओं का उद्घाटन कर जनता को समर्पित करेंगे। इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में बीआरओ ६६ आरसीसी के अधीन सिमली ग्वालदम रोड पर निर्मित तीन पुल भी शामिल हैं।बीआरओ 66 आरसीसी गौचर के कमान अधिकारी मेजर शिवम अवस्थी ने बताया कि रक्षामंत्री सिमली-ग्वालदम राजमार्ग पर कुलसारी के नजदीक बने ५० मीटर स्पान पुल, थराली-ग्वालदम सड़क दोराहे के आसपास बने ४० मीटर बुसेरी पुल और लोल्टी में बने ३५ मीटर स्पान पुल का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ करेंगे। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहेंगे। जबकि थराली विधायक भूपालराम टम्टा और पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …