Breaking News
train doonn naini

नैनी-दून जनशताब्दी का समय बदला

train doonn naini

देहरादून (संवाददाता)। काठगोदाम से देहरादून के बीच चलने वाली नैनी दून जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के समय सारिणी में बदलाव किया गया है। हाईकोर्ट नैनीताल ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए इस ट्रेन के समय में बदलाव के निर्देश दिए थे। अब यह ट्रेन काठगोदाम से साढ़े पांच बजे रवाना देहरादून के लिए रवाना होगी।  डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि नैनी दून जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन काठगोदाम से सुबह 05 बजकर 15 मिनट की जगह अब 05 बजकर 30 मिनट पर चलेगी। ये ट्रेन रामपुर में सुबह पौने आठ बजे पहुंचती है, लेकिन यहां ये ट्रेन आठ मिनट लेट सुबह 7:52 बजे आएगी। इसके बाद मुरादाबाद में दो मिनट देरी से आएगी। मुरादाबाद में इसका समय साढ़े आठ बजे पहुंचने का है। अब ये ट्रेन मुरादाबाद में सुबह आठ बजकर 32 मिनट पर आएगी, जबकि देहरादून में अपने निर्धारित समय साढ़े बारह बजे ही पहुंचेगी।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply