Breaking News

देहरादून पहुंच कर राष्ट्रपति मुर्मु का राज्यपाल एवं सीएम ने किया स्वागत

देहरादून (सू0वि0)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड आगमन पर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को उत्तराखंड में अपने प्रथम दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंची हैं। इस अवसर पर उपस्थित कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू , पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, कमिश्नर गढ़वाल सुशील कुमार, जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन किया।

Check Also

केदारनाथ यात्रा पर जाने वाले तुरंत दें ध्यान, पहाड़ों पर मलबे का तांडव शुरू; अगले 4 दिनों के लिए जारी हुआ अलर्ट

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में मॉनसून की पहली ही दस्तक ने पहाड़ों पर कुदरत का सख्त रूप …