Breaking News
ROADWAYS

छात्रों ने परिवहन विभाग का पुतला फूंका

ROADWAYS

ऋषिकेश (संवाददाता)। नरेंद्रनगर महाविद्यालय और राजकीय पॉलिटेक्निक नरेंद्रनगर के छात्र-छात्राओं ने यातायात अव्यवस्था से परेशान होकर नटराज चौक स्थित मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया। इस दौरान परिवहन विभाग का पुतला फूंका गया। ऋषिकेश के छात्र नेताओं ने भी इस मुद्दे पर छात्रों के आंदोलन को समर्थन दिया। छात्रों का कहना है कि ऋषिकेश से पॉलिटेक्निक नरेंद्रनगर तक जाने में छात्रों को परेशानी उठानी पड़ती है। नियमित बस सेवाओं के स्टाफ द्वारा छात्रों को नहीं बिठाया जाता है। छात्र नियमित बस सेवा की मांग परिवहन विभाग से कर चुके हैं। प्रदर्शन के दौरान सड़क पर जाम लग गया। जाम लगाने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष रवि थापा, पूर्व महासचिव स्तुति कुकरेती, जिला महासचिव मुकेश भंडारी, जिला अध्यक्ष बिपिन रावत, जिला संयोजक विनोद चौहान, छात्र नेता सागर सेलवाल, ओम प्रकाश, अमित तडय़िाल आदि थे।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply