Breaking News

हंगामे की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस

हरिद्वार (संवाददाता)। हंगामे और तोडफ़ोड़ की झूठी सूचना पर रानीपुर पुलिस दौड़ती रही। करीब 30 मिनट तक दौडऩे के बाद कुछ न मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। गुरुवार को शौर्य दिवस पर पुलिस को सूचना मिली कि रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गढ़मीरपुर में गोमांस पकड़ा गया है। हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे हैं और तोडफ़ोड़ शुरू कर दी है। सिटी कंट्रोल रूम की सूचना पर सुमन नगर चौकी प्रभारी भवानी शंकर पंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन वहां कुछ नहीं मिला तो भवानी शंकर पंत ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। काफी देर तक पुलिस गढ़मीरपुर ही रुकी रही। सूचना झूठी मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और आंधे घंटे बाद लौट गई। सुमन नगर चौकी प्रभारी भवानी शंकर पंत ने बताया कि किसी ने झूठी सूचना देकर क्षेत्र का माहौल बिगड़ाने का प्रयास किया था। अफवाह फैलाने वालों की तलाश की जा रही है।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply