Breaking News

पॉलीटेक्निक संस्थानों का खेल महाकुंभ

-वीरेन्द्र देव गौड़

-नेशनल वार्ता न्यूज़

कल से यानी 28 फरवरी 2023 को प्रातः 11 बजे से उत्तराखण्ड में खेलों का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है। इस खेल महाकुंभ में 71 राजकीय और एक राजकीय सहायता प्राप्त पॉलीटेक्निक विद्यालयों के खिलाड़ी प्रतिभागिता करने जा रहे हैं । इस महाकुंभ का संचालन प्राविधिक शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस खेल महाकुंभ का समापन 2 मार्च को होगा। इस पंचम राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून के अंतर्गत रायपुर के महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज में हो रहा है। इसके लिए सभी सम्बन्धित पॉलीटेक्निक संस्थानों को चार जोन में बाँटा गया है। यह चार जोन हैं गढ़वाल-1, गढ़वाल-2, कुमाऊँ-1 और कुमाऊँ-दो। इन चारों जोनों के विजयी रहे 229 छात्र और 123 छात्राओं को 30 खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेना है।
एक मार्च की संध्या में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का संचालन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत समूह गान, समूह नृत्य और नाटकों का आयोजन होने जा रहा है। ये सांस्कृतिक कार्यक्रम देहरादून के आई. आर. डी. टी. सभागार में सम्पन्न होंगे। यह सभागार सर्वे चौक पर स्थित है। खेलकूद प्रतियोगिता 2023 का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय केबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के द्वारा होगा। इस राज्य स्तीरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन दिनांक 02 मार्च 2023 को मुख्य अतिथि के रूप में रविनाथ रमन के द्वारा किया जाएगा। जो कि प्रदेश में तकनीकि शिक्षा के सचिव हैं। इन कार्यक्रमों में प्राविधिक शिक्षा के निदेशक आर. पी. गुप्ता, प्राविधिक शिक्षा रुड़की देशराज संयुक्त निदेशक डॉ राजेश उपाध्याय, ए0 ए0 हाशमी के साथ-साथ परीक्षा नियंत्रक ए0के0 सक्सेना, संयुक्त सचिव  नाथीराम, उपनिदेशक एस. के.वर्मा और एम के कन्याल उपस्थित रहेंगे। इन अधिकारियों के अलावा विभिन्न राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के प्राधानाचार्य, शिक्षकगण सहित कई गणमान्य व्यक्ति इन कार्यक्रमों में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …