Breaking News
uk dehradun

राज्य में पारा लगातार गिर रहा

uk dehradun

देहरादून  (संवाददाता)। राज्य में पारा लगातार गिर रहा है। हालात यह है कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह में ही पहाड़ के साथ ही मैदानों में कंपकंपी छूटने लगी है। प्रदेश में तीन दिन से दस शहरों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चल रहा है। अल्मोड़ा में हालत यह रही कि रविवार को भी को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इसमें हैरत जैसी कोई बात नहीं है, लम्बे समय के बाद प्रदेश में नवंबर हुई बर्फबारी के कारण यह नौबत आई है। मौसम विभाग भले ही प्रदेश में शीतलहर के प्रकोप से इन्कार कर रहा हो, लेकिन देहरादून, मसूरी, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में दिन में धूप के बावजूद हाड़ कंपाने वाली हवा चल रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल एक-दो दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान पहाड़ों में पाला पडऩे व मैदानों में घना कोहरा छाने की संभावना है। रविवार को भी देहरादून का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि हरिद्वार का न्यूनतम तापमान 6.0 व नैनीताल का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामाना करना पड़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम रहा, लेकिन इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा। 11 दिसंबर के बाद प्रदेश में बारिश एवं बर्फबारी की संभावना बन रही है।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …

Leave a Reply