देहरादून (संवाददाता)। अक्सर विवादों में रहने वाले देहरादून नगर निगम में एक बार फिर से विवाद शुरू हो गया है। इस बार मामला सफाई कर्मचारियों और नगर निगम के बीच है। नगर निगम सफाई कर्मचारियों पर ड्यूटी के दौरान नजर रखने के लिए उन्हें जीपीएस घड़ीयां देने जा रहा है। जिसके लिए बजट भी जारी हो गया है और यह जीपीएस घडिय़ां जल्द ही निगम को मुहैया करवा दी जाएंगी। निगम के इस फैसले का सफाई कर्मचारी विरोध कर रहे है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि निगम उनका मानसिक उत्पीडऩ कर रहा है।नगर निगम आयुक्त विजय जोगदंडे का कहना है कि सफाई कर्मचारियों को यह जीपीएस घड़ी उनकी ड्यूटी के समय दी जाएगी। जिससे कर्मचारियों के काम करने की लोकेशन सहित पूरी जानकारी निगम को मिलती रहेगी।इन घडिय़ों के लिए बजट भी जल्द ही जारी किया जाना है। नगर आयुक्त का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की निगम से कोई नाराजगी नहीं है। लेकिन दूसरी और निगम कर्मचारी इस मुहिम से खासे नाराज दिख रहे हैं। सफाई कर्मचारी निगम की इस पहल को अपना उत्पीडऩ बता रहे हैं। सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि वो निगम के इस फैसले को विरोध करते है। लंबे समय से निगम ने उनका बकाया भुगतान नहीं किया है। सभी सफाई कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में अपना काम कर रहे हैं। बाजवूद निगम उनका पैसा नहीं दे रहा है और उन पर अलग से पाबंदी लगा रहा है। निगम सफाई कर्मचारियों को मानसिक शोषण कर रहा है। इस तरह की प्रक्रिया में बड़ा घोटाला होने के आसार हैं। हालांकि सफाई कर्मचारियों और नगर निगम के बीच अक्सर शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर तकरार बनी रहती है। लेकिन एक बार फिर से दोनों में विवाद बढ़ता जा रहा है। आगे देखने वाली बात होगी कि नगर निगम अपने सफाई कर्मचारियों के साथ कैसे तालमेल बैठाता है या फिर सफाई कर्मचारी आंदोलन की राह पकड़ते हैं।
Check Also
National Seminarworkshop UCO 2
National Seminar on Science-Based Startups and Entrepreneurship to be Held in Ranikhet on March 24–25 …
National Warta News