Breaking News

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केन्द्रीय मंत्री राधामोहन से भेंट की

देहरादून (सू0 वि0)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री राधामोहन से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री के साथ उत्तराखंड में एकीकृत सहकारी विकास परियोजना पर विचार विमर्श किया। उन्होंने इस संबंध में राज्य का प्रस्ताव भी सौंपा। केन्द्रीय मंत्री ने उत्तराखंड के लिए एकीकृत सहकारी विकास परियोजना में 3340 करोङ रूपए की स्वीकृति हेतु सैद्धांतिक सहमति दी।
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री राधामोहन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एकीकृत सहकारी विकास परियोजना के क्रियान्वयन से उत्तराखंड में किसानों की आर्थिकी में सुधार आएगा। खेती, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन व कृषि से संबंधित अन्य गतिविधियों के माध्यम से पलायन को रोकने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के सहकारिता राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सचिव आर.मीनाक्षी सुन्दरम उपस्थित थे। 

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply