Breaking News
bus

रोडवेज की बस फिसली, बाल-बाल बची 31 जिंदगियां

bus

देहरादून (संवाददाता)। रविवार सुबह मसूरी से धनोल्टी जा रही यात्रियों से खचाखच भरी रोडवेज की एक बस तुरतुरिया के पास पाले के कारण फिसल गई। गनीमत रही कि बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे क्रॉस बैरियर से टकराकर सड़क पर ही रुक गई। मिली जानकारी के अनुसार मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर हल्की बर्फ की परत जमी है। सुबह जब पाला पड़ रहा था उस वक्त जैसे ही रोडवेज की बस तुरतुरिया से गुजरी तो बर्फ और पाले की वजह से फिसल गई। बस में करीब 31 यात्री सवार थे। क्रॉस बैरियर से टकराने की वजह से बस फिसलने के बाद सड़क पर ही रुक गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन दिनों पाले और बर्फबारी की वजह से आये दिन गाड़ी फिसलने के मामले सामने आते रहते हैं। उत्तराखंड में कोहरे-धुंध और पाले की वजह से जगह-जगह सड़क हादसे हो रहे हैं। 

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply