Breaking News
डीएवी कॉलेज

Dehradun डीएवी कॉलेज: लड़की की मौत मामले में उत्तेजित विद्यार्थी ने टॉवर पर चढ़कर शिक्षक से इस्तीफा मांगा।

शनिवार को देहरादूून डीएवी पीजी कॉलेज की दीवार गिरने से एक लड़की की मौत के मामले में दो छात्र पोल पर चढ़ गए। विद्यार्थी शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और शिक्षकों के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को कॉलेज प्रबन्धन पर भी मुकदमा दर्ज किया गया था।

बृहस्पतिवार की रात करनपुर के डीएवी कॉलेज की पीछे की दीवार अचानक गिर गई। काॅलेज के आसपास घूम रहे भाई-बहन इसका शिकार हो गए। बहन मर गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। वह एक निजी अस्पताल में भर्ती है। ुषमिता तोमर पुरोला डिग्री कॉलेज में कनिष्ठ सहायक थीं।

उसकी नौकरी हाल ही में शुरू हुई है। उसका भाई रघुवीर तोमर डीवी में पढ़ता है। करनपुर क्षेत्र में ही रहता है। सुषमिता अपने भाई से मिलने आई थी। रात साढ़े आठ बजे भाई-बहन करनपुर घूमने आए।
जब वे अपने कमरे की ओर चल रहे थे, डीएवी कॉलेज की बैक दीवार गिर गई। दोनों इसका शिकार हुए। सूचना मिलने पर दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सषमिता को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया

 

Check Also

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न

देहरादून ।  देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज …