Breaking News
cm trivendra

बैठक में सीएम की चुनावी सभा की तैयारी पर चर्चा

cm trivendra

बागेश्वर (संवाददाता)। लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गडिय़ा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि लोकसभा की चुनाव तैयारियों को लेकर भाजपा ने नगर में चुनाव कार्यालय खोल दिया है। विधायक चंदन राम दास ने कहा की पार्टी प्रत्याशी के प्रचार में सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर बूथ एजेंट अपने पक्ष में मतदान करने को कमर कसें। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में प्रचंड बहुमत दिलाना हम सब की प्राथमिकता है। विधानसभा संयोजक कुंदन परिहार ने कि पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में 29 मार्च को गरुड़ में मुख्यमंत्री की चुनावी जनसभा होगी। सभी कार्यकर्ता संगठित होकर प्रत्येक बूथ पर मजबूत होकर प्रत्याशी को जीत दिलाने की कोशिश करें। उन्होंने बैठक कर कहा कि प्रदेश संगठन को दस स्टार प्रचारकों की सूची भेजी गई है। कार्यकर्ताओं ने जिले में उप्र के मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ, हेमा मालिनी और स्मृति ईरानी की रैली कराने पर चर्चा की गई। बैठक में शिव सिंह बिष्ट, खड़क सिंह टंगडिय़ा, संजय परिहार, मनोज ओली, गोविंद सिंह टंगडिय़ा, गिरीश खेतवाल, कैलाश गडिय़ा, बबलू जोशी व शेर सिंह बिष्ट प्रकाश शाह आदि मौजूद रहे।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply