Breaking News
nagar nigam

नगर आयुक्त से की क्षेत्र में कूड़ा वाहन नहीं आने की शिकायत

nagar nigam

रुडकी (संवाददाता)। आदर्श नगर की महिलाओं ने मंगलवार को सहायक नगर आयुक्त से मुलाकात की। महिलाओं ने सहायक नगर आयुक्त से क्षेत्र में कूड़ा वाहन नहीं आने की शिकायत की। आदर्श नगर क्षेत्र की महिलाएं क्षेत्र की समस्या को लेकर नगर निगम पहुंची। महिलाओं की शिकायत थी उनकी गली में कूड़ा उठाने वाला वाहन नहीं आता है। जिसके चलते क्षेत्र की महिलाओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सहायक नगर आयुक्त ने भी आदर्श नगर कालोनी में कूड़ा उठाने वाले वाहन को जल्द भेजने का आश्वासन महिलाओं को दिया। सहायक नगर आयुक्त से मिलने वाली मिलने वाली महिलाओं में ममता, निर्मला, नीलम, गीता, नम्रता आदि मौजूद रही।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply