Breaking News
sugar factory

लिब्बरहेड़ी चीनी मिल ने दिया बंदी का दूसरा नोटिस

sugar factory

रुडकी (संवाददाता)। लिब्बरहेड़ी चीनी मिल में पेराई सत्र खत्म कर मिल बंदी का दूसरा नोटिस दिया है। संभावना जताई जा रही है कि इसी माह पेराई बंद हो जाएगी। इकबालपुर मिल का पेराई सत्र पहले ही खत्म हो गया है।लिब्बरहेड़ी चीनी मिल को अपनी पेराई क्षमता के अनुसार गन्ना नहीं मिल पा रहा है। मिल में 26 हजार कुंतल गन्ने का ही औसत बना हुआ है। मिल को अपनी पेराई क्षमता से करीब आधा गन्ना मिल रहा है। अब चीनी मिल की ओर से मिल बंदी का दूसरा नोटिस जारी कर दिया है। इकबालपुर गन्ना विकास समिति के सचिव कुलदीप तोमर ने बताया कि चीनी मिल की ओर से दूसरा नोटिस दिया गया है। गन्ना समिति ने भी पर्ची वितरक और दूसरे माध्यम से किसानों को बताया है कि चीनी मिल अब किसी भी दिन पेराई बंद कर सकती है। ऐसे में वह जल्द से जल्द गन्ने की आपूर्ति कर दे। समिति की ओर से किसानों की सभी पर्चियों को पहले ही जारी कर दिया गया था। माना जा रहा है कि तीस अप्रैल तक मिल बंद हो जाएगी। वहीं चीनी मिल की ओर से इकबालपुर गन्ना समिति में अभी तक एक से 15 जनवरी तक का भुगतान नहीं भेजा गया है। जबकि 16 जनवरी से 8 फरवरी तक का भुगतान चीनी मिल पिछले सप्ताह भेज चुकी है।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …

Leave a Reply