Breaking News
road accident

सड़क दुर्घटना में कार चला रहे एक युवक की मौके पर ही मौत

road accident

देहरादून (संवाददाता)। छात्र के अपहरण के प्रयास में हुई जल्दबाजी के चलते कार सड़क हादसे का शिकार हो गयी। इस दुर्घटना में कार चला रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अन्य घायल हुए है। अपहरणकर्ता सारे युवक छात्र ही है जो आपसी रंजिश के चलते उक्त छात्र का अपरहण कर ले जा रहे थे। पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त कार से हथियार भी बरामद हुए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल देर रात थाना राजपुर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में एक स्कार्पियों से एक छात्र का अपहरण किया गया है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने जब उक्त स्कार्पियों को तलाशा तो वह कार मयूर विहार के समीप एक स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो कार ड्राईवर की मौत हो चुकी थी जबकि अन्य लोग घायल थे। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा कर मृतक का शव कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान आकाश चौधरी के रूप में हुई। कार सवार सभी लोग छात्र बताये जा रहे है। दुर्घटना ग्रस्त कार में पुलिस को हाकी, डंडे व अन्य हथियार भी बरामद हुए है। हालांकि बताया जा रहा है कि कार सवार छात्र एक अन्य छात्र मंयक का अपहरण कर ले जा रहे थे जो जल्दबाजी में सड़क हादसे का शिकार हो गये। पुलिस ने सभी लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …

Leave a Reply