Breaking News

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी राजपुर कंडोली निवासी हवलदार मनीष थापा के निधन पर श्रद्धांजलि

-नेशनल वार्ता ब्यूरो

देहरादून (संवाददाता)।  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के राजपुर रोड कंडोली निवासी 36 वर्षीय 1/5 जीआर (एफएफ) के सैनिक मनीष थापा के निधन पर उनके आवास पहुंचकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने परिवारजनों को ढांढस भी बंधाया और परिवार जनों को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया। ज्ञात हो कि, सैनिक मनीष थापा 1/5 जीआर (एफएफ) गोरखा राइफल्स में हवलदार थे और वर्तमान में उनकी तैनाती राष्ट्रपति भवन में थी। बुधवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी और दिल्ली में उनका निधन हो गया था। आज हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जायेगी।
इस दौरान सैनिक का भाई अरुण थापा, पत्नी अंजली थापा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल वीरेंद्र भट्ट, सुरेंद्र राणा, अजय कार्की, आशीष थापा सहित कई संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …