Breaking News

स्मैक तस्कर मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार, 15.84 ग्राम स्मैक बरामद

ऋषिकेश , दीपक राणा । श्री आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल* के निर्देशानुसार जनपद को नशामुक्त करने हेतु जनपद टिहरी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक व श्रीमान पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर, महोदया के निर्देशन में संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग एवं गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। दिनांक 27.09.2024 को थाना मुनि की रेती पुलिस तथा ciu टीम द्वारा चैकिंग के दौरान *अभियुक्त अनीश पुत्र आजम निवासी- कासमपुर, थाना पथरी जिला हरिद्वार उम्र 38 वर्ष* को  मोटर साइकिल UK-17N-7644बजाज CT 100 से अवैध रूप से स्मैक की तस्करी करते हुये  कपटियाल मोड मुनि की रेती से गिरफ्तार किया गया। *अभियुक्त के कब्जे से 15.84 ग्राम स्मैक बरामद हुई।* अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
 *नाम पता अभियुक्तगण*
अनीश पुत्र आजम निवासी- कासमपुर, थाना पथरी जिला हरिद्वार उम्र 38 वर्ष
 *बरामदगी विवरण*
1- 15.84 ग्राम स्मैक
2- मो0सा0 न0 HR-05AP-9602
 *पुलिस टीम*-
1- उ0नि0 श्री आशीष शर्मा चौकी प्रभारी ढालवाल थाना मुनि की रेती।
2- हे0का0 प्रवीन नेगी।
 *सीआईयू टीम*
1- si श्री सचिन पुंडीर ciu कार्यालय।
2- si श्री दर्शन काला ciu कार्यालय
3- हे0का0 अजय
4- का0विपुल

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …