Breaking News

राफ्टिंग व्यवसाइयों के साथ स्वच्छता कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें राफ्टिंग व्यवसाइयों के साथ गंगा को स्वच्छ रखने के बारे मे गोस्टी।

ऋषिकेश , दीपक राणा । नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम के तेहरवें दिन स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता थीम के तहत निकाय क्षेत्र के राफ्टिंग व्यवसाइयों के साथ स्वच्छता कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें राफ्टिंग व्यवसाइयों को रोजमर्रा की आदतों से गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के बारे में बताया। इस दौरान राफ्टिंग व्यवसाइयों को डस्टबीन भी वितरित किए गए।
प्रशासक देवेंद्र सिंह नेगी के आदेश और अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह की अध्यक्षता में स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम के तेहरवें दिन राफ्टिंग व्यवसाइयों के साथ स्वच्छता कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें राफ्टिंग व्यवसाइयों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही सीजन में राफ्टिंग के दौरान रोजमर्रा की आदतों से गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के बारे में बताया गया। इस दौरान वीडियो के माध्यम से कूड़े के पृथक्कीकरण के बारे में भी जागरूक किया गया और खुले में कूड़ा ना फैलाने की अपील की गई। जिस हेतु अधिशासी अधिकारी ने सभी राफ्टिंग व्यवसाइयों को डस्टबीन वितरित किए।
कार्यशाला में सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, लिपिक संजय भंडारी, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, राफ्टिंग व्यवसाई अनुभव पयाल, सुनील कंडवाल, रविन्द्र, सुमित प्रिजवाण, विकास भंडारी, भगत सिंह रावत, मुकेश कश्यप, संजीव, शिवा सिंह, मोहित भट्ट, आदित्य, जीतपाल सिंह, लक्ष्मण सेंगर, सुमित पाल, अभिषेक पारस, प्रवीन, अंकित पाल, अजय गोयल, सुभाष चौहान, पंकज अग्रवाल, अनुराग पयाल, हरीश, नीरज, अभिषेक जोशी, सुरेश सिंह, मोनी, संदीप, स्वच्छ सर्वेक्षण सदस्य 2024 प्रज्जवल शर्मा, मनीष भट्ट आदि उपस्थित थे।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …