Breaking News

बाल दिवस के अवसर पर छात्र छात्राओं को अपशिष्ट प्रबंधन मे ले जाकर कूडा प्रबंधन की जानकारी दी

ऋषिकेश, दीपक राणा  ।  राणा बाल दिवस और स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने स्कूली छात्र-छात्राओं को निकाय के अपशिष्ट प्रबंधन में ले जाकर कूड़ा प्रबंधन की जानकारी दी, साथ ही छात्र-छात्राओं को वेस्ट टू वंडर पार्क की सैर कराई। प्रशासक देवेंद्र सिंह नेगी और अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को स्कूली छात्र-छात्राओं को प्लास्टिक के प्रति जागरूक करने के लिए निकाय सभागार में एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और इसकी रोकथाम की जानकारी दी गई। इसके बाद सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट के नेतृत्व में स्कूली छात्र-छात्राओं की टीम खाराश्रोत स्थित निकाय के अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में पहुंची। यहां सभी को गीले, सूखे और हानिकारक कूड़े के प्रबंधन की जानकारी दी गई, साथ ही अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में कार्य करने वाली मशीनों ट्रेसकॉन, ट्रॉमल, कॉम्पेक्टर, बायोरेमिडेशन और इन्सलरिनेशन मशीन के बारे में बताया। इसके बाद छात्र-छात्राओं को वेस्ट टू वंडर पार्क की सैर कराई और पार्क में वेस्ट से बनी सामग्रियों के बारे में बताया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को स्वच्छ दीपावली-शुभ दीपावली और राज्य स्थापना दिवस रजतोत्सव में सहयोग प्रदान करने के लिए प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए।
मौके पर सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, पूर्णानंद इंटर कॉलेज के अध्यापक राजवीर सिंह नेगी, कार्यदाई संस्था जेबीबी टेक्नोक्रेट के सुपरवाइजर प्रमोद, सुधीर मिश्रा,  प्रोजेक्ट इंजीनियर राजेश कुमार श्रीवास्तव, सदस्य स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 प्रज्जवल शर्मा, मनीष भट्ट, अंकित जगूड़ी, सुनील सिंह और बड़ी संख्या में पूर्णानंद इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …