Breaking News
Cleaners Strike

सफाई कर्मचारियों को नियमित करने की मांग उठाई

Cleaners Strike   

रुडकी (संवाददाता)। कांग्रेस सेवादल ने लंबे समय से नगरपालिका में मामूली मानदेय पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को नियमित करने की मांग उठाई है। सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक ने इस बाबत पालिका ईओ से मिलकर सफाई कर्मियों को नियमित करने का प्रस्ताव शासन को भेजे जाने की मांग की है। लक्सर नगर पालिका में इस समय 11 वार्ड हैं। इनमें से वार्ड एक अंबेडकर नगर व वार्ड 8 आजादनगर पूर्वी की सफाई व्यवस्था को पालिका ने ठेके पर दे रखा है। बाकी के नौ वार्डों में सफाई के लिए कुल 22 कर्मचारी हैं, जिनमें से महज नौ कर्मचारी ही नियमित हैं। शेष 13 कर्मचारी दशकों से मामूली मानदेय पर काम कर रहे हैं। शनिवार देर शाम कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी ने पालिका के ईओ मो. गौहर हयात से मुलाकात की। उन्होंने ईओ को बताया कि मानदेय पर काम करने वाले सफाई कर्मचारी भी नियमित कर्मचारियों के बराबर ही काम कर रहे हैं। नियमानुसार एक ही काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन में विसंगति होना गलत है। उन्होंने ईओ को पत्र सौंपकर मांग की कि इन सभी 13 कर्मचारियों के लिए भी पालिका में पद सृजित करने के बाद उन्हें नियमित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएञ ईओ ने उनके पत्र पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …

Leave a Reply