Breaking News
dogs on road

आवारा कुत्तों के आतंक से दहशत

dogs on road

विकासनगर (संवाददाता)। क्षेत्र में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। करीब एक माह से इनकी संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। स्थानीय लोगों ने छावनी प्रशासन से जल्द इनके आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। स्थानीय निवासी नरेंद्र चौहान, संदीप कुमार, संजय जैन, केशर चौहान, राजेन्द्र चौहान आदि ने बताया कि कुत्तो के आतंक से उनमें दहशत बनी हुई है। कैंट प्रशासन के सैनिट्री इंस्पेक्टर सुरेश सिंह जायडा ने बताया कुत्ते पकडऩे के लिए तीन बार निविदाएं आमंत्रित की गई है। लेकिन, किसी संस्था द्वारा आवेदन नहीं किया गया। भारत सरकार से इन्हें मारने का आदेश नहीं है।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …

Leave a Reply