Breaking News
The fire

शरारती तत्वों ने लगायी इंटर कॉलेज की लाइब्रेरी में आग

The fire

रुड़की (संवाददाता)। रुड़की के राजकीय इंटर कॉलेज में शरारती तत्वों ने इंटर कॉलेज की लाइब्रेरी की खिड़की तोड़कर उसमें आग लगा दी। लाइब्रेरी से धुआं उठता देख शिक्षकों में हड़कंप मच गया। इसके बाद दरवाजा खोल कर देखा तो अखबार के ढेर में आग लगी हुई थी, जिस पर शिक्षकों ने आग को बुझा दिया। शिक्षकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कॉलेज के प्रधानाचार्य रामशंकर सिंह ने बताया कि सुबह के समय कॉलेज में काफी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक और खेलने के लिए आते हैं। इसी दौरान किसी ने खिड़की तोड़कर आग लगाने का प्रयास किया है। गनीमत रही कि आग से केवल रद्दी हुए कुछ अख़बार ही जले हैं। कोई नुकसान नहीं हो पाया है उन्होंने इस संबंध में गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply