Breaking News
hospital

जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं बदहाल

hospital

चम्पावत (संवाददाता)। जिला मुख्यालय में भले ही जिला अस्पताल खोल दिया हो, लेकिन यहां व्यवस्थाएं बदहाल हैं। अस्पताल प्रबंधन मरीजों के लिए पीने का पानी तक मुहैया नहीं करवा पा रहा है। इससे मरीजों और तीमारदारों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। रविवार को जिला अस्पताल में 15 से अधिक मरीज भर्ती हुए थे। उनके साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद थे, लेकिन मरीजों और तीमारदारों को पेयजल के लिए यहां से वहां भटकना पड़ा। अस्पताल में लगाए गए पानी के कनेक्शन सूखे पड़े हुए थे। मरीजों को शौचालय तो दूर पीने के लिए पानी नहीं मिल पाया। कई तीमारदार बाजार से बोतल बंद पानी लेने को मजबूर हुए तो कई लोगों को पास के ही एक होटल से पानी की व्यवस्था करनी पड़ी। तीमारदार नितिन और किशोर ने बताया कि वह कल रात से जिला अस्पताल में आए हुए हैं, लेकिन उन्हें शौचालय और पीने के लिए पानी नहीं मिल पाया। इधर सीएमओ आरपी खंडूरी ने बताया कि पेयजल के लिए जलसंस्थान से कहा गया था। टैंकर भेजने के लिए संस्थान को फोन कर दिया है।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply