Breaking News
cm ts rawat uk

भाजपा मुख्यालय से लेकर महानगर कार्यालय तक जश्न का माहौल

cm ts rawat uk

देहरादून (संवाददाता)। सूबे की पांच सीटों पर भारी मतान्तर से जीत दर्ज करने वाली भाजपा के नेता और कार्यकर्ता बीते कल चुनाव परिणाम आने के बाद से ही जश्न में डूबे हुए है। भाजपा मुख्यालय से लेकर महानगर कार्यालय तक जश्न का माहौल है। जीत की खुशी में आम जनता जिसने अपना बहुमूल्य मत देकर भाजपा नेताओं को इस जीत का जश्न मनाने का मौका दिया, को शामिल करने के लिए टिहरी सीट से विजयी प्रत्याशी माला राजलक्ष्मी शाह ने राजधानी की सड़कों पर आभार रैली निकाल कर अपने मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया। गाजे बाजे के साथ राजधानी की सड़कों पर निकली इस भाजपा की आभार रैली में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खूब बम पटाखे फोड़े, ढोल की थाप पर खूब जमकर नाचे और नारे लगाये। माला राजलक्ष्मी शाह भाजपा के विधायक, मंत्री, नेता और कार्यकर्ताओं केे साथ खुली गाड़ी में राजधानी की तमाम सड़कों और क्षेत्रों में घूमी। हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया और उन्हे समर्थन देने के लिए आभार जताया। इस अवसर पर डीजे पर बज रहे, जीत गया भारत का बेटा, जीत गया जनता का प्यार, हार गयी चोरों की टोली, जीत गया चौकीदार जैसे गाने पर कार्यकर्ताओं ने खूब जमकर डांस किया। उनके साथ क्षेत्रीय विधायक भी मौजूद रहे। टिहरी सीट पर सिटिंग सांसद और एक मात्र महिला प्रत्याशी माला राजलक्ष्मी शाह के मुकाबले इस चुनाव में कांग्रेस ने अपने कद्दावर नेता और विधायक व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को चुनाव मैदान में उतारा गया था। मुकाबला आसान नहीं था लेकिन मोदी का जादू यहंा भी चला और माला राजलक्ष्मी शाह ने साढ़े चार लाख से भी अधिक वोट हासिल कर प्रीतम सिंह को सवा दो लाख से भी अधिक मतों से हराकर जीत हासिल करने में सफलता प्राप्त की। प्रीतम सिंह को उनके मुकाबले आधे से भी कम वोट मिले। ऐसे में जनता का आभार जताना तो बनता ही है। क्योंकि यह जश्न मनाने का मौका उन्हे जनता ने ही प्रदान किया है।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …

Leave a Reply