Breaking News
ELECTION

आचार संहिता समाप्त होने के बाद पुल निर्माण के लिए कवायद शुरु

ELECTION

विकासनगर (संवाददाता)। शुक्रवार को लोनिवि साहिया ने एलएनटी मशीन से साहिया बाजार में जर्जर हाल ब्रिटिशकालीन पुल तोडऩे का काम शुरू कर दिया है। बदहाल हो चुके इस पुल के संकरा होने से अकसर जाम लगता है। पुल को तोड़कर इसकी जगह लोनिवि को नए पुल का निर्माण करना है। नया पुल बनने तक कालसी चकराता मार्ग पर आवागमन वैकल्पिक मार्ग बाईपास मंडी पुल से करना होगा।साहिया बाजार में अमलावा नदी पर बना पुल सौ साल से भी अधिक पुराना हो चुका है। इस पुल को तोड़कर नया पुल बनाने की लगातार मांग क्षेत्र के लोग करते रहे हैं। पुल के लिए शासन से धन की  स्वीकृति मिल चुकी है। पुल के निर्माण में आने वाली बाधा छ: दुकानों को भी लोगों ने स्वयं मार्च में हटा दिया था। लेकिन इसके बावजूद पुल का निर्माण शुरू नहीं हो पाया। लोगों ने लोनिवि के खिलाफ धरना प्रदर्शन व आंदोलन तक किये। लेकिन लोनिवि ने आचार संहिता समाप्त होने के बाद पुल निर्माण के लिए कवायद शुरु की है। शुक्रवार को पुराने पुल को तोड़कर नए पुल बनाने की कार्रवाई लोनिवि ने शुरू की है। ब्रिटिशकालीन इस पुल को तोडऩे के दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ लग गई। पुल निर्माण को लेकर अवर अभियंता पंकज बडोनी ने कहा कि पुल निर्माण का काम शुरू किया जा रहा है। कहा कि नए पुल के निर्माण को पूरा किये जाने तक साहिया कृषि मंडी के पास बने लोहे के पुल से वाहनों को कालसी चकराता मोटर मार्ग पर आवगमन करना पड़ेगा।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …

Leave a Reply