Breaking News

राजकीय इंटर कॉलेज, रणाकोट में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

-नेशनल वार्ता ब्यूरो

रणाकोट, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड। उत्तराखंड की समृद्ध लोकपरंपरा और पर्यावरण संरक्षण की भावना के प्रतीक हरेला पर्व के उपलक्ष्य में आज राजकीय इंटर कॉलेज, रणाकोट में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी प्रधानाचार्य श्री विश्व प्रकाश मेहरा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे जैसे आम, नींबू, आंवला, गिलोय, तुलसी आदि का रोपण किया गया। छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधारोपण में भाग लिया।

प्रभारी प्रधानाचार्य श्री विश्व प्रकाश मेहरा ने अपने उद्बोधन में कहा –
“हरेला केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति से प्रेम और संरक्षण का प्रतीक है। हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम न केवल पौधे लगाएं, बल्कि उनका संरक्षण भी करें।”

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने का संकल्प दोहराया कार्यक्रम मे श्री विश्व प्रकाश मेहरा, श्री सुनील कुमार सैनी, श्री सतीश जोशी, श्रीमती नर्वदा चौहान व शुभम चौहान आदि उपस्थित रहे।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …