Breaking News
panth ji minister

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

panth ji minister

देहरादून (संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी श्रीदेव सुमन नगर मण्डल द्वारा प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत के आकस्मिक निधन पर देहरादून के विजय कालोनी सामुदायिक भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया, जिसमें मसूरी विधायक गणेश जोशी एवं भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल ने स्व0 प्रकाश पंत को पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन प्रकट किया। विधायक जोशी ने कहा कि स्व0 पंत जी के साथ मेरा 35 वर्षो के ज्यादा नाता रहा। उन्होंने हमेशा सदन के अन्दर मुझे सहयोग किया। वह विधायी कार्य के ज्ञाता थे। उनका असामयिक इस दुनिया से जाना परिवार के साथ-साथ भाजपा के लिए भी अपूर्णीय क्षति है। वह अपनी बिमारी के लिए जीवन से लड़े किन्तु जीत न सके। विधायक जोशी ने कई यादों को साझा किया और वह इस बीच कई बार फफक-फफक कर रो पड़े। श्रद्धांजलि सभा में मण्डल महामंत्री सरेन्द्र राणा, पार्षद सत्येन्द्र नाथ, भूपेन्द्र कठैत, संजय नौटियाल, कमल थापा, चुन्नी लाल, योगेश घाघट, विकास बिष्ट, मोहन बहुगुणा, मंसूर खान, सिकन्दर सिंह, अनुज रोहिला, ओमप्रकाश बावड़ी, श्याम सुन्दर चैहान, डा0 बबीता सहौत्रा, पन्ना गौड़, सत्येन्द्र खरोला, भावना, प्रदीप रावत सहित मण्डल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …

Leave a Reply