Breaking News

जनपद स्तरीय स्काउट-गाइड तृतीय सोपान जांच शिविर का किया गया सफल आयोजन

घनसाली (टिहरी)। भारत स्काउट एवं गाइड ब्लॉक घिलंगना के तत्वावधान में जनपद स्तरीय स्काउट-गाइड तृतीय सोपान जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में अनुशासन, सेवा-भाव, नेतृत्व क्षमता तथा जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को विकसित करना रहा।
शिविर के दौरान विभिन्न विद्यालयों से आए स्काउट एवं गाइड प्रतिभागियों को स्काउटिंग-गाइडिंग की मूल गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसमें ड्रिल, अनुशासन, स्वच्छता, सेवा भावना, नेतृत्व विकास और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रतिभागियों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए मानसिक और व्यवहारिक रूप से तैयार किया गया।
मुख्य अतिथियों ने कहा कि स्काउट-गाइड आंदोलन बच्चों और युवाओं के चरित्र निर्माण, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। ऐसे शिविर जीवन की चुनौतियों से जूझने की क्षमता को मजबूत करते हैं और बेहतर नागरिक बनने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर जिला सह-संगठन आयुक्त (स्काउट) बालकृष्ण उपाध्याय, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) अंजू रानी शर्मा, ब्लॉक सचिव दाताराम पुर्बाल, सह सचिव भगवती प्रसाद टम्टा, सह सचिव (गाइड) विजयलक्ष्मी तथा काउंसलर भगवती प्रसाद मौजूद रहे। शिविर के समापन पर अतिथियों को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Check Also

सीएम धामी ने  किया मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा

देहरादून ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा …