Breaking News

देवप्रयाग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा एक भव्य प्रमुख जन गोष्ठी का किया गया आयोजन

-नेशनल वार्ता ब्यूरो

देहरादून।  देवप्रयाग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा एक भव्य प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में संघ के उत्तराखंड प्रांत के प्रांत सेवा प्रमुख श्री पवन जी ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त किए। श्री पवन जी ने संघ के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए केशव बलिराम हेडगेवार के योगदान को विस्तार से बताया तथा भारत पर हुए विदेशी आक्रांताओं के आक्रमणों का हिंदुत्व पर पड़े प्रभाव का उल्लेख किया। उन्होंने विभिन्न कालखंडों में स्वयंसेवकों की भूमिका, संघ से जुड़े संगठनों, पंच परिवर्तन, स्व के भाव का जागरण, कुटुंब प्रबोधन एवं सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर  पवन जी ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर अपने विचार रखते हुए बताया कि संघ किस प्रकार समाज परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने पंच परिवर्तन के प्रमुख आयाम—पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य एवं स्वदेशी—पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के निदेशक प्रोफेसर बी.वी. सुब्रमण्यम जी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में संघ के 100 वर्षों की यात्रा में स्वयंसेवकों के योगदान को सराहते हुए सभी से नागरिक कर्तव्यों का पालन करने का आह्वान किया और कहा कि प्रत्येक स्वयंसेवक अपने सेवा भाव और आचरण के माध्यम से विश्व में हिंदुत्व को शीर्ष स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
कार्यक्रम में जिला संघचालक सुरेश टोडरिया, विभाग प्रचारक  अजय जी , सह विभाग कार्यवाह  संजीव भट्ट जी, जिला प्रचारक  संतोष जी, जिला प्रचार प्रमुख  रोशन राणा जी, जिला संपर्क प्रमुख नरेंद्र जी,  विश्वप्रकाश मेहरा सहित देवप्रयाग क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना एवं राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरित करना रहा।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …