Breaking News

फैन ने कहा, रन बनाने पर ध्यान दो…तो राहुल बोले आप सिखा दो !

पुणे टेस्ट में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 333 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी. इस हार से भारतीय फैंस खासे नाराज दिखे, फैंस ने अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर भी जाहिर किया. इसी बीच एक फैन ने भारतीय ओपनर केएल राहुल की खिंचाई करनी चाही तो राहुल ने भी उन्हें करारा जवाब दिया.

 

क्या है मामला? 
दरअसल मंगलवार को केएल राहुल ने ट्वीट किया कि उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने ट्विटर पर फॉलो किया है, यह बहुत खुशी की बात है. जिसके जवाब में एक फैन ने उन्हें रिप्लाई दिया कि ये सब छोड़ों और रन कैसे बनेंगे उस पर ध्यान दो. इसके जवाब में राहुल ने कहा कि भाई प्लीज़, आप आकर हमें सीखा दीजिए, मुझे उम्मीद है कि आपको पता है कि रन कैसे बनाते हैं.

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply