Breaking News
download

श्री लक्ष्मण विद्यालय अब श्री गुरुराम राय लक्ष्मण इंटर कालेज

download

देहरादून (संवाददता)। पथरी बाग स्थित श्री लक्ष्मण विद्यालय इंटर कालेज अब श्री गुरुराम राय लक्ष्मण इंटर कालेज के नाम से जाना जाएगा। विद्यालय प्रबंधक की ओर से नाम बदलने की मांग पर उप सचिव गिरधर सिंह भाकुनी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर को इस सम्बंध में आदेश दिए हैं। जिसमें कहा गया है कि प्रशासन योजना में स्वीकृत नाम के आधार पर विद्यालय के नाम में आंशिक बदलाव किया जाए। इधर, विद्यालय के प्रधानाचार्य रामलखन गैरोला ने बताया कि 9 जुलाई 1947 में स्थापित विद्यालय अब तक श्री लक्ष्मण विद्यालय इंटर कालेज के नाम से चल रहा था जिसके नाम में आंशिक संशोधन किया है। अब विद्यालय का नया श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कालेज देहरादून रखा गया है।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply