टिहरी गढ़वाल। राजकीय इंटर कॉलेज रनाकोट में आज उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला को बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं तथा क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, जिम्मेदारी और हरित भविष्य का संदेश है। बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और स्वच्छ वातावरण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती मंजुला,शिक्षिका श्रीमती मोनी सैनी, श्रीमती रोजी शाह, प्रवक्ता विश्व प्रकाश मेहरा, श्री सतीश चंद्र जोशी, श्री सुनील दवान तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी श्री मनोहर लाल रणाकोटी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

National Warta News