
हरिद्वार (नेशनल वार्ता ब्यूरो) । कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिवभक्त कांवड़ियों के चरण प्रक्षालन कर सनातन संस्कृति में सेवा और सम्मान की परंपरा को जीवंत किया। उन्होंने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत कियाए अपने हाथों से भोजन परोसा, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा शिविर का शुभारंभ किया तथा यात्रा व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों और पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि आने वाला प्रत्येक शिवभक्त सम्मानए सुरक्षा और बेहतर सुविधाओं का अधिकारी है।

National Warta News