Breaking News

राजकीय इंटर कॉलेज रणाकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया

टिहरी गढ़वाल। राजकीय इंटर कॉलेज रणाकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती पूनम रावत के संरक्षण में प्रभात फेरी से हुई, जिसमें बच्चों ने देशभक्ति के नारों के साथ पूरे क्षेत्र में जनजागरण किया। प्रधानाचार्या श्रीमती शकुंतला रणाकोटी ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित सभी ने राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाया। मंच संचालन श्री सुनील कुमार सैनी ने किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, समूहगान, भाषण, कविता व रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं, जिनकी सराहना सभी ने की। समारोह में रणाकोट व आसपास के ग्रामीणों, अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्टेशन मैनेजर, पथरी (हरिद्वार) श्री राजेंद्र प्रसाद रणाकोटी द्वारा मेधावी वान्या मेधावी बालिका पुरस्कार के अंतर्गत कक्षा10 की सर्वोच्च मेधावी छात्रा आरुषि को 10,000 रुपए एवं कक्षा12 की सर्वोच्च मेधावी छात्रा आराधना रणाकोटी को 11,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई। कक्षा 6, 7, 8,9 एवं 11 के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगण, जिनमें प्रवक्ता श्री विश्वप्रकाश मेहरा, श्रीमती मंजुला, प्रवक्ता श्रीमती सीमा भंडारी, श्री सोहनलाल भट्ट, श्रीमती अनीता बहुगुणा, श्रीमती नरवदा चौहान, श्रीमती पूनम रावत तथा श्रीमती रीना कौशिक, श्रीमती रोजी शाह, श्रीमती रश्मि श्रीमती शिवानी राणा, श्री सुनील दवान सहित अन्य शिक्षक सक्रिय रहे। पूर्व पीटीए अध्यक्ष एवं समाजसेवी श्री राजेश रावत, प्रवक्ता श्री सतीश जोशी, श्रीमती रोज़ी शाह, श्री सोहनलाल भट्ट, श्री शुभम चौहान,श्री मनोहर शर्मा, श्री पंकज बिजलवाण, श्री मनोहर शर्मा, श्रीमती अनीता रावत सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि का संकल्प लेकर मिठाई वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।

Check Also

Food Safety in Uttarakhand: Quest for a Suitable Model

Opening a newspaper in the morning, particularly during festival seasons, one frequently encounters headlines such …